वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों के प्रति सावधान रहना होगा। साझेदारी में किसी काम को करने से आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप जीवनसाथी से अपने मन की बात कर सकते हैं। परिवार में आपके मन की इच्छा पूरी होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे मस्ती करते नजर आएंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपनों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपका कोई भूमि,भवन आदि से संबंधित मामला सुलझता दिख रहा है। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा।