वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य में गिरावट लेकर आएगा,इसलिए आपको बाहर के खानपान से परहेज रखना बेहतर रहेगा। यदि पहले आपने कभी भावुकता में किसी निर्णय को लिया था,तो आपको उसके लिए पछतावा होगा। सायंकाल के समय आप अपने माता पिता को धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं,जिससे आपके व उनके बीच दूरियां आ गई थी तो वह कम होंगी। यदि संतान के विवाह संबंधित कोई प्रस्ताव आए,तो आपको उसमें बहुत ही सोच विचार कर ही हां करनी होगी,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।