वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर कर सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलती दिख रही है। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याएं आपको लंबे समय से परेशान कर रही थी, तो उनसे आपको राहत मिलेगी। आप अपने घर के लिए कुछ जरूरी वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं और व्यापार में आपको अचानक से लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी की कही सुनी बातों में आकर कोई निर्णय ना लें।