वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपको परिवार में चल रही कलह को घर से बाहर नहीं जाने देना है, नहीं तो लोग उसका फायदा उठा सकते हैं और आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आज आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करेंगे, तो भविष्य में आपको अच्छा लाभ दे सकती है। आपकी कोई किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा।