वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ चीजों की खरीदारी पर भी कुछ धन व्यय करेंगे और कार्यक्षेत्र में समय पर कार्य करके आप अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे,जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी और कोई नया पद भी मिल सकता है। आपको किसी कड़वी आदत से आपके परिवार के सदस्य से परेशान रहेंगे,जिसमें आपको सुधार अवश्य लाना होगा। शत्रु भी आपकी प्रशंसा करेंगे,जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा।