तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन शिक्षा पर प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी वाकपटुता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके ऊपर पड़ सकता है,इसलिए आपको सावधान रहना होगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि व्यवसाय संबंधित किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेग। जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं,उन्हें भी कोई शुभ सूचना मिलेगी। आपके कुछ शत्रु प्रबल रहेंगे।