यदि व्यापार में कोई लेन-देन की समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह समाप्त होगी।
- फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने दोस्तों व प्रियजनों की शिकायतों के बाद उनके घर मेल मिलाप करने जा सकते हैं। यदि जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही है, तो आज आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। संतान का धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान देखकर आपको प्रसन्नता होगी। यदि व्यापार में कोई लेन-देन की समस्या लंबे समय से चल रही थी, तो वह समाप्त होगी। सायंकाल का समय आप किसी व्यापार की नई योजना को लांच कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।