तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा। आपको जीवनसाथी को शॉपिंग कराते समय अपनी जेब का ख्याल रखना होगा। यदि आपकी कुछ पुरानी देनदारियां हैं,तो वह भी आपसे मांगने के लिए तैयार रहेंगे,जिसके कारण आपको सिर दर्द रहेगा। संतान की संगति की और आपको विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो आप किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं, लेकिन व्यापार में आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा,जिससे आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि माताजी आपको कोई कार्य सौंपे,तो आपको समय पर पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।