तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों के लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि कार्य क्षेत्र में एक के बाद एक समस्याओं से निजात मिलेगी। आपको अपने कुछ रुके हुए कार्यों की ओर पर भी ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको उदर और आंखों की समस्या हो सकती है, थोड़ी सावधानी बरतें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि आप किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपको परिवार के सदस्यों की सलाह लेने की आवश्यकता है।