तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातक को आज अपने व्यापार में किसी को साझेदार बनने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि आपने किसी को बड़ी रकम उधार दी, तो वह आपके उसे धन का गबन कर सकता है। आप अपनी पेट संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। संतान को आज किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है।