तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप धार्मिक कार्यों पर भी पूरा जोर देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, क्योंकि आपको आपका रुका हुआ धन मिल सकता है। आपको आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपका कोई पुराना काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो उनका कोई विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। आप अपने काम से लोगों के बीच जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।