तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
- फोटो : amar ujala
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप कुछ उधेड़बुन में लगे रहेंगे, क्योंकि लंबे समय से आपने अपने व्यवसाय की ओर रुख किया था, तो आपके काफी काम अटक सकते हैं। परिवार में अपनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाएंगे, जिनसे आपको बचना होगा। संतान ने यदि किसी कोर्स को करने का सोचा है, तो उन्हें उसमें दाखिला मिल सकता है। आपके किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपको खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी से कोई गुप्त जानकारी शेयर ना करें।