तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना वाद विवाद लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसे फाइनल करने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिल सकती हैं। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी, तभी आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे परिवार का माहौल भी खुशनुमा रहेगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।