तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आने वाला है। आपके मन किसी काम को लेकर परेशान रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपकी परेशानियों को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आप किसी की बात से नाराज हो सकते हैं। यदि आप किसी लड़ाई झगड़े में पड़े, तो उसमें आपको अपमानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अधिकारियों से किसी काम को लेकर बातचीत करेंगे, जिसमें आप उनके बात पर अमल करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।