तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपने यदि आज किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप अपने घर में कुछ बदलाव करा सकते हैं। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी करने पर भी विचार विमर्श करेंगे। आपका कोई प्रॉपर्टी से संबंधित मामला आज आपके लिए समस्या बन सकता है। आप धार्मिक आयोजनों से जोड़कर अच्छा नाम कमाएंगे और आवश्यक कार्यों को आप बहुत ही सोच विचार कर करें। ननिहाल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।