तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज अकस्मात लाभ मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने सुझावों पर पूरा ध्यान देंगे। सेहत से समझौता ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपकी कुछ अनजान लोगों से मुलाकात होगी, जिनसे आपको अपने मन में चल रही किसी भी बात को शेयर नहीं करना है। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आज कामों की गति भी तेज रहेगी।