तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आप अत्यधिक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी उस ऊर्जा को इधर उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि अपने काम में लगाएं और आप कार्यक्षेत्र में खुद को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन आपको कुछ अप्रिय लोगों से दूरी बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपके किसी मित्र के अचानक आने से आपको हैरानी होगी, लेकिन माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि किसी संपत्ति का सौदा लंबे समय से चल रहा था, तो आज वह फाइनल हो सकता है और परिवार में किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।