तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप व्यवसाय के लिए यदि छोटी दूरी की यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप लोगों से बकाया धन वसूलने में लगे रहेंगे। यदि आज परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपको किसी कार्य को करने के लिए मना करें, तो आपको उसे नहीं करना है, क्योंकि कभी-कभी बड़ों की बात मानना अच्छा होता है। सामाजिक क्षेत्रों में आज आपकी साख चारों ओर फैलेगी, जिसका आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अभी कुछ दिन और प्रतीक्षा करनी होगी।