तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि घर परिवार में सदस्यों में कोई कलह चल रही थी,तो वह भी समाप्त होगी,लेकिन पारिवारिक वातावरण फिर भी शांतिपूर्ण रहेगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे,जो आपसे कुछ फरमाइशें भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको पैसा किसी से पूछकर निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिन पर आपको लगाम लगानी होगी।