तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य से प्रसन्नता दायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आज कुछ निराशा हाथ लगेगी जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों की साख चारों ओर फैलेगी। विद्यार्थियों को उनकी परीक्षा में सफलता मिलने के भरपूर योग बनते दिख रहे हैं। माताजी से यदि आप किसी वाद-विवाद में पड़े,तो वह आपके लिए परेशानी भरा रहेगा।