तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहेगा। आप किसी काम को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन आपका कोई परिचित आपको कोई सलाह दे सकता है,जिसमें आपको उनकी बात बहुत ही सोच विचारकर माननी होगी,नहीं तो वह आपको कोई गलत सूचना भी दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ है,तो आपको उनसे घबराना नहीं है। आप निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ उठाएंगे।