तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। बड़ा लेनदेन करने से बचें। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़े निवेश को करने की योजना बना सकते हैं, जिसे आप सोच विचार कर बनाएं। कुछ घरेलू समस्याएं आपको परेशान करेंगी जिनको दूर करने के लिए आपको समय निकालना होगा। आप अपनी संतान की संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप उनके कुछ मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने घर किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। गलत खान-पान के कारण आपको कोई पेट दर्द, गैस, अपच आदि की समस्या हो सकती है।