तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको अपनी आय व व्यय दोनों में संतुलन बना कर रखना बेहतर रहेगा। यदि एक बजट प्लान करके चलें, तो आप अपनी धन संबंधित समस्याओं को आसानी से हल कर पाएंगे। यदि आप अपने किसी मित्र से मिलने के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, तो वह आपके सामने आ सकते है। राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास आपके फलीभूत होंगे, लेकिन जो लोग किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर होगा, तभी वह किसी अंजाम तक पहुंच पाएंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।