तुला राशि के लोग संतुलन प्रिय, सौम्य और न्यायप्रिय होते हैं। इन्हें सौंदर्य और कला से प्रेम होता है। ये दूसरों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखना पसंद करते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रे, रो, रा, ता, ते, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। संतान के करियर को लेकर आपको कोई अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।।
विज्ञापन
उपाय
तुला राशि के लोगों को देवी लक्ष्मी के मंत्र 'ऊँ महालक्ष्म्यै नमः' का जाप करना चाहिए।
भगवान शंकर और हनुमान जी का पूजन करना तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
इसके अलावा तुला राशि वालों को गाय को केला खिलाना चाहिए और गुड़ का दान करना चाहिए।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं