तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आपका दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप बिजनेस की किसी योजना के काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा संभल कर चलें। व्यवसाय में आप यदि किसी को कोई पार्टनर बनायेंगे, तो आपको उन पर पूरी निगरानी बना कर रखनी होगी। आपकी माता जी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने जरूरी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।