तुला राशि तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि के लोगों के लिए हीरा या ओपल पहनना शुभ माना जाता है। ये लोग संतुलित स्वभाव के होते हैं और हर किसी के साथ मिलकर चलना पसंद करते हैं। सुंदरता, कला और अच्छे व्यवहार की ओर इनका झुकाव रहता है। झगड़ों से दूर रहना पसंद करते हैं। इनके लिए सफेद और हल्का गुलाबी रंग शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन छोटी-छोटी बातें मन को उलझा सकती हैं। पिताजी की कोई बात आपको अच्छी न लगे, साथ ही सेहत को लेकर भी थोड़ी चिंता रह सकती है। पैसों का लेन-देन सोच-समझकर करें, क्योंकि धोखे की संभावना है। जीवनसाथी काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। पुराने मित्र से मुलाकात आपके दिल को खुशी देगी और घर में चल रही कलह धीरे-धीरे खत्म होती नजर आएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।