तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है, जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे। नौकरी के साथ-साथ यदि आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी मित्र की मदद से दूर होगी।