तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में किसी नए बदलाव को करने के लिए रहेगा और आप अपनी दिनचर्या को लेकर सावधानी बरतें और योग व्यायाम अपना कर रखें, नहीं तो आपको कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है। आप किसी नए वाहन, मकान अथवा दुकान आदि की खरीददारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे। आपके हाथ काफी काम एक साथ हाथ लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी से धन उधार ना लें, नहीं तो आपको उसे पूरा करने में समस्या होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।