तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं और अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। परिवार में संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह दूर होगी और मधुरता आएगी। आप किसी नए काम की पार्टनरशिप में शुरुआत ना करें। व्यवसाय में आपको लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपको किसी विशेष व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा और आप जीवनसाथी व परिवार के सदस्यों के साथ संबंधों में मधुरता लेंगे। आपको किसी काम के चलते किसी को धन उधार देना पड़ सकता है।