तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के लिए आज दिन कुछ कमजोर रहेगा,इसलिए आपको किसी यात्रा पर जाना पड़े,तो उसे स्थगित कर दे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई व्यक्ति उकसाने की कोशिश करेगा। आपको किसी के कहने में आकर किसी से भी वाद विवाद को करने से बचना होगा। मित्रों का सहयोग पाकर आप किसी बड़ी से बड़ी मुश्किल को आसानी से हल कर पाएंगे। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। यदि आप किसी विवाद में पड़े,तो आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है,जिसके कारण आपको तनाव रहेगा। आपको अपनी किसी समस्या के लिए भाइयों से बातचीत करनी होगी।