तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी होगी। आप अपनी छोटी योजनाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।