फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों की उन्नति के लिए रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Thu, 25 Dec 2025 05:07 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Tula Rashifal: आज राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी, लेकिन काम का प्रेशर भी उतना ही अधिक रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तुला राशि  
विज्ञापन

तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:  
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू  

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिलने से खुशी होगी, लेकिन काम का प्रेशर भी उतना ही अधिक रहेगा। आपको अपनी आय को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए भी आप आगे आएंगे। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी को लेकर कहीं बाहर से बुलावा आ सकता है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन सेहत को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

शुभ रंग: नीला

उपाय
  • घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।  
  • तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें। 
  • किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।  
  • धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।  
विज्ञापन


 

Saptahik Rashifal 22 To 28 Dec 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का ये सप्ताह
December Monthly Rashifal 2025: साल के आखिरी महीने में किसका होगा भाग्योदय, पढ़ें दिसंबर मासिक राशिफल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें