तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सरकारी काम में आपको अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपके धन प्राप्ति के मार्ग भी सुगम रहेंगे,जिससे आप चैन की सांस लेंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आप अपने घर किसी हवन, कथा, जागरण, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं। माताजी से आपका किसी बात को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकता है। आपको किसी वाद विवाद में पढ़ने से बचना होगा। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जो आपको खुशी दगी।