तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज के दिन आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है और आपके धन कोष में वृद्धि होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के महत्वकाक्षाओं को भी पूरा करने में सफल रहेंगे, लेकिन पिताजी द्वारा आपको आज कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिसके कारण आपके काम का बोझ बढ़ सकता है। आपका कोई मित्र आपके साथ धोखा कर सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा जो लोग सट्टेबाजी में का निवेश करते हैं, उन्हें ज्यादा निवेश करने से बचना होगा।