तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। नौकरी में आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा और आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा,जिसे आप समय रहते पूरा करके देंगे। आज दूर की यात्रा पर जाने के प्रबल योग बनते दिख रहे हैं। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से मेल मिलाप करें तो उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात उन्हें बुरी लग सकती है। आपका किसी मित्र से कोई वाद-विवाद पनप सकता है। आप अपनी मेहनत से वह सब कुछ पा सकते हैं,जिसकी अभी तक आपके पास कमी थी।