Libra Horoscope Today (आज का तुला राशिफल)
आज का दिन आपके लिए कुछ अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने के लिए रहेगा। मानसिक तनाव के कारण आप परिवार के किसी सदस्य के कार्य को लेकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं, उसके लिए बाद में उन्हें पछतावा होगा। आपका कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है, लेकिन आप अपने मन में सकारात्मकता बनाए रखें। व्यवसाय कर रहे लोगों को यदि किसी काम को लेकर सलाह की आवश्यकता हो, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से करें, तो उनके लिए बेहतर रहेगा।