तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नए काम को लेकर भाग दौड़ अधिक करेंगे। इसमें आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। किसी विवाद के बाद कार्यक्षेत्र में अपने विचारों से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। किसी कानूनी मामले में आप अपने विरोधियों को आसानी से मात दे पाएंगे। आपके बिजनेस की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।