तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज किसी पद की प्राप्ति हो सकती है, लेकिन इससे आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेगी, जिन्हें आपको बखूबी निभाना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है और आपको आगे बढ़ने से आपको खुशी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। कार्य क्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।