तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने प्रेमी या अन्य किसी निकटतम व्यक्ति से किसी मुद्दे पर वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे आपको शांत रहकर सुलझाना होगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की शिक्षा से संबंधित फैसला बहुत सोच विचार कर लेना होगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को किसी डील को फाइनल करने से पहले पिताजी से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपकी सामाजिक क्षेत्रों में साख चारों ओर फैलेगी और कार्यक्षेत्र में भी आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे।