तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी बाकी कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई के लिए पर्याप्त समय निकालें। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे। आपको किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। जीवनसाथी से यदि आप कोई बात गुप्त रखेंगे, तो बाद में वह लड़ाई झगड़े की वजह बन सकती है। आपकी संतान आपकी दी गई जिम्मेदारियां को समय रहते पूरा करेगी।