तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आपको कुछ विपक्षी लोगों से सावधान रहने की आवश्कता है और आप किसी काम में सोच विचार कर आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कोई पुरानी गलती लोगों के सामने आ सकती है। धर्म कर्म के कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, लेकिन आपकी माताजी को यदि कोई शारीरिक कष्ट है, तो उसे आप नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में कोई बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है। कार्यक्षेत्र में आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।