तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई चिंता सता रही थी, तो वह भी दूर होगी, लेकिन शेयर मार्केट से जुड़े लोग कोई जोखिम उठाने से बचें। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वह अपने कामों को समय से पूरा करके देंगे। अविवाहित जातकों के लिए आज कोई बेहतर रिश्ता सकता है।