तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, लेकिन आप उसे इधर-उधर खाली बैठकर समय बर्बाद ना करें। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपके पास पॉवर तो रहेगी, लेकिन आप उसका कोई गलत इस्तेमाल न करें। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे।