तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों का ख्याल रखेंगे। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था तो उनमें राहत मिलती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा। आप कोई फैसला सोच समझ कर लें तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।