तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रेम सहयोग की भावना को लेकर आने वाला है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपके अंदर स्थायित्व की भावना बनी रहेगी और आप अपने ज्ञान को केंद्रित रखें, नहीं तो आपके साथी आपको अपने कामों में लगा सकते हैं, जिससे आपकी काफी कामों का नुकसान हो सकता है। आपकी किसी सरकारी काम में रुचि बनेगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है।