तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा और आपको किसी परीक्षा में जीत मिल सकती है। आपकी भागदौड़ अत्यधिक रहने के कारण मौसम का व्यापक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिसके कारण आपको थकान, बुखार और सिरदर्द आदि हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपकी कोई बहस बाजी हो, तो उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा कर सकता है।