तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आप अपने बढ़ते खर्चों पर लगाम लगाएं। शासन सत्ता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। किसी काम में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं और किसी यात्रा पर जाते समय माता पिता से आशीर्वाद लेकर जाना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। पुण्य कार्य में भी बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी ने संपत्ति को खरीदने में लगे थे, तो आज आपकी इच्छा भी पूरी हो सकती है।