तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। यदि आपकी किसी दूसरी नौकरी की बात चल रही है, तो उसमें कुछ विलंब ही रहेगा। यदि आप अपने धन का निवेश करने जा रहे हैं, तो आपको उससे भरपूर लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर मेहनत करनी होगी, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर पाएंगे। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण वह परेशान रहेंगे। आपको सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप अपने मन की कुछ इच्छाओं को भी जाहिर करेंगे।