तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपकी पुरानी रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू होने से व्यापार में उन्नति होगी और आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे,जिसके लिए भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। आज भावनाओं में बहकर किसी को धन भी दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने विरोधियों के कारण कुछ असुविधा रहेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे घबराएंगे नहीं।