तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है। आप अपने खर्चों के लिए किसी परिजन से धन उधार ले सकते हैं। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होते-होते रह सकता है, जो आपको परेशान करेगा। किसी बड़ी डील को फाइनल करने से पहले दस्तावेजों को अच्छी तरह से पढ़ लें। पिताजी के कहने में आकर आप अपने धन का कुछ हिस्सा किसी सरकारी योजना में लगा सकते हैं। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में स्पष्टता बनाए रखनी होगी।